सहारनपुर
गर्मी की छुट्टियों को बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक, रचनात्मक एवं मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से भव्य समर कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष समर कैंप में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक, रचनात्मक एवं क्रियात्मक गतिविधियों का समावेश किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनों द्वारा आध्यात्मिक संबोधन एवं प्रेरणादायक विचारों के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, संस्थापकगण, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं व्यक्तित्व विकास के लिए इस पहल की सराहना की।
समर कैंप के अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की रोचक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, म्यूजिक (गायन एव वाद्य) , स्वीमिंग, शूटिंग, वीडियो एडिटिंग ,इडोर गेम्स, आउट डोर गेम्स विभिन्न पेटिंग, पब्लिकस्पीकिंग, योगा, रेडियो जाकी,ताइक्वांडो , वैदिक गणित एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल हैं। इसके साथ ही बच्चों के लिए विशेष तीन दिवसीय एडवेंचर कैंप का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बाहरी विशेषज्ञ टीम द्वारा रोमांचक गतिविधियाँ कराई जाएंगी। एडवेंचर कैंप में हॉर्स राइडिंग, कैमल राइडिंग,ज़िपलाइन ,वॉल रैपलिंग ज़ॉर्बिंग बॉल ,सेल्फी रोलर्स , सीढ़ी चढ़ाई ,तीरंदाजी ,घुड़सवारी ,ऊँट की सवारी ,कमांडो नेट मंकी क्रॉल सहित अनेक साहसिक गतिविधियाँ बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीमवर्क की भावना का विकास होगा।
विद्यालय की आधुनिक सुविधाएँ भी इस समर कैंप को विशेष बनाती हैं। पूरा विद्यालय पूर्णतः वातानुकूलित (एसी) है। सभी कक्षाएँ एसी युक्त हैं तथा बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसी बसों की व्यवस्था की गई है। साथ ही विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर उन्हें सीखने, नई प्रतिभाओं को निखारने एवं सकारात्मक ऊर्जा से भरने का अवसर प्रदान करना है। यह समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, आनंद लेने और नई यादें संजोने का एक शानदार मंच साबित होगा।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़