किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग
दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा क्षेत्र स्थित कोसी रिसोर्ट में आयोजित एक कथित “फेक मैरिज पार्टी” को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आयोजन की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए हिंदू विवाह संस्कार की भावनाओं के आहत होने की आशंका जताई, जिसके चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कोसी रिसोर्ट में फेक मैरिज पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों और रिसोर्ट प्रबंधन के बीच तीखी बहस और विवाद की स्थिति देखने को मिली
ग्रामीणों का आरोप था कि इस प्रकार का आयोजन हिंदू विवाह संस्कार का मजाक उड़ाने जैसा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांति बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन विवाद पूरी तरह शांत नहीं हो सका।
स्थिति की गंभीरता और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कोसी रिसोर्ट के मैनेजर पांडे के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार के आयोजन में सामाजिक और धार्मिक संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि अनावश्यक विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
कार्रवाई: धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
स्थान: कोसी रिसोर्ट, जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग आरोपी: पांडे, मैनेजर, कोसी रिसोर्ट
पुलिस ने आम नागरिकों से सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।