इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
सिवनी
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के कुशल नेतृत्व थाना-तहसील मोमिनपुरा,नागपुर (महाराष्ट्र) के पूर्व के गौ वंश क्रूरता व रासुका के आरोपियों को तलब कर सख्त कार्रवाई की गई।
उक्त आरोपियों पर सतत् निगरानी हेतू थाना-प्रभारी तहसील,नागपुर को तहरीर प्रस्तुत की गई व एमओबी शाखा को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतू इतल्ला किया गया है।
आरोपियों की गतिविधियों पर अंकुश रखने के लिए डोजियर रिकॉर्ड तैयार कर कार्यवाही संपादित की गई।
स्थानीय थाने में परेड ली जाकर सिवनी पुलिस द्वारा जब भी तलब किया जावे हाजिर होने पाबन्द किया गया।
आरोपियों व उनके परिवार और साथीदारों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाकर सख्त हिदायत व समझाईश दी गई हैं।
अपराध की पुनरावृत्ति करने पर होने वाली कठोर कार्रवाई को लेकर चेतावनी और गंभीर परिणाम से अवगत कराया गया हैं।
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सतत निगरानी व एहतियाती कार्यवाहीयां की जा रही है।