सहारनपुर
सहारनपुर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में बुधवार शाम सर्किट हाउस, जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) एवं ग्रीष्मकालीन अवधि के दौरान बेहतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना रहा। बैठक में देहात विधायक आशु मलिक एवं बेहट विधायक उमर अली खान एंव सांसद प्रतिनिधि के साथ विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता तथा सभी उपखंड अधिकारी उपस्थित रहे।विधायक आशु मलिक एवं विधायक अमर लेखन ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, जर्जर विद्युत लाइनें, ओवरलोडिंग और खराब ट्रांसफार्मरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए त्वरित समाधान की मांग की। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहार एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए पूरे जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सभी विद्युत उपकेंद्रों पर सतर्कता बरतने तथा किसी भी फॉल्ट की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जले हुए ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा में बदलने, विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनहित सर्वोपरि है और विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़