सीतामढ़ी
बैरगनिया गौशाला परिसर में चल रही गतिविधियों की जांच के लिए एसडीएम आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गौशाला से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। मिली जानकारी के अनुसार, गौशाला परिसर मे संचालित हो रहे ईंट उद्योग से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही परिसर मे खुल रही दुकानों को लेकर भी संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर SDM साहब के साथ बैरगनिया थानाध्यक्ष भी मौजूद थे।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर