इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार नरसिंहपुर जिले के मोहद निवासी 19 वर्षीय कृष्णा पटेल ने शादी समारोह में आए दो नाबालिग बच्चों को पहले सिगरेट पिलाई और फिर उनका वीडियो बनाकर वायरल करने तथा परिजनों को बताने की धमकी देने लगा।डरे-सहमे बच्चों पर आरोपी ने लगातार दबाव बनाया।आरोप है कि उसने एक बच्चे का पैर साइलेंसर से जला दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।भय के कारण बच्चों ने घर में रखी लोहे की पेटी का ताला खोलकर लगभग 12 लाख रुपये कीमत के दो सोने के हार निकालकर आरोपी को दे दिए।घटना की जानकारी मिलने पर नारायण भारद्वाज ने लखनादौन थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई करते हुए लखनादौन पुलिस ने आरोपी कृष्णा पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया जिसके बाद उसकी निशानदेही पर दोनों सोने के हार बरामद कर लिए गए।पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है जिसमें नाबालिग बच्चों के वीडियो पाए गए हैं।आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल चोरी का नहीं बल्कि नाबालिग बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर ब्लैकमेलिंग और उगाही का है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस की अपील: यदि कोई व्यक्ति बच्चों को डराकर धमकाकर या सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेल करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।