वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल
वाराणसी
कमिश्नरेट में आज 77वें आरआर बैच की परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी मानसी दहिया के व्यावहारिक प्रशिक्षण की अवधि पूर्ण होने पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मानसी दहिया को उनके अनुशासित नेतृत्व, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया।
अपने प्रशिक्षण काल के दौरान,लेडी सिंघम मानसी दहिया ने थाना चोलापुर के प्रभारी के रूप में 12 सप्ताह तक कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में सराहनीय कार्य किया। उनकी कार्यशैली में संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती रही।
पुलिस आयुक्त ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी गौरव बंशवाल, प्रमोद कुमार, डीसीपी लेडी सिंघम नीतू काद्दयान और एडीसीपी लिपि नगायच सहित कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने उनके आगामी सेवाकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। लेडी सिंघम मानसी दहिया का कार्यकाल वाराणसी पुलिस के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव के रूप में याद किया जाएगा।