दीपक शर्मा जिला ब्यूरो उमरिया
शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय संदीपनी की गिरी हुई बाउंड्री वाल बनवाने बाबत
निवेदन है कि संदीपनी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल लगभग 3 वर्ष पूर्व तूफान से गिर गई थी। आज दिनांक तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है।
बाउंड्री न होने से:
1. स्कूल परिसर में असामाजिक तत्वों का प्रवेश हो रहा है।
2. छात्र-छात्राओं की सुरक्षा खतरे में है।
3. स्कूल का सामान चोरी होने का डर बना रहता है।