बरेली के आंवला क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनगावां श्याम में आहिल्या बाई होल्कर के 301 वे जन्मोत्सव पर रविवार को दोपहर 2:00 बजे गौड इंटरप्राइजेज और एवं गोद इंफ्रा की ओर से आयोजक पंडित राकेश गॉड और पंडित राजेश गॉड के नेता तुम्हें मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनके चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। जिसके मुख्य अतिथि बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव रहे।
कॉलेज में परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बदायूं सपा सांसद आदित्य यादव ने प्रथम स्थान पाने वाले भरतजी सरस्वती इंटर कॉलेज के संजना चौहान, अंशिका वर्मा, मारुति राजपूत और सुभाष इंटर कॉलेज के अभय यादव, आदित्य कुमार को साइकिल व प्रमाण पत्र देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके अलावा क्षेत्र के करीब 100 छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और 2027 के चुनाव में सपा का विधायक आंवला से बनाने के लिए जनता से अपील की और भाजपा पर जमकर बरसे। सपा सांसद आदित्य यादव ने भाजपा पर राजनीतिक तीर दागे। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसे यहां से चुनकर भेजेंगे उसे भारी मतों से विजई बनाना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर पीडीए से घबराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार छात्रों के विपक्ष में काम कर रही है भाजपा सरकार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं होती। उन्होंने हाथरस कांड का भी जिक्र किया। उन्होंने डीएपी, यूरिया, एलपीजी गैस पर भी भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस, नोटबंदी, खाद या फिर स्कूल की फीस जमा करनी हो सभी को लाइनों में खड़ा कर दिया है। उन्होंने इस दौरान बंगाल में हुई बर्बरता पर भी भाजपा पर आरोप लगाया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने भी भाजपा पर जमकर तीर दागे और सभी का आभार व्यक्त किया। 2027 में सपा की सरकार बनाने की लोगों से अपील की। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर सत्येंद्र यादव के द्वारा किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक करहल अनिल यादव, पंडित आरके शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप, सहसवान विधायक बृजेश यादव, स्मिता यादव, अमित राज सिंह, राकेश प्रजापति, मशकूर खां, अरविंद यादव, विजेंद्र सिंह यादव, जीराज यादव, भारती चौहान, संगीता पाल, पीयूष वर्मा, प्रमोद यादव एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह, चमन सिंह यादव, आनंद गौड, रजनीश गॉड, आशीष गॉड, निखिल गौड आनंद यादव आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक पंडित राकेश गॉड और पंडित राजेश गॉड ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली उत्तर प्रदेश