बरेली शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था ‘पार्थ फाउंडेशन’ द्वारा स्थानीय ‘डिलिवरी योद्धाओं’ के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष सभा में शहर के उन कर्मवीरों को सम्मानित किया गया, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएँ निरंतर जारी रखते हैं।संस्था के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी डिलिवरी पार्टनर्स को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, भीषण गर्मी को देखते हुए उन्हें ठंडे पानी के लिए विशेष थर्मस (बॉटल) भी मुफ्त प्रदान किए गए ताकि वे काम के दौरान हाइड्रेटेड रह सकें।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति और बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने की। इस अवसर पर महापौर डॉ. उमेश गौतम और उनके सुपुत्र व पार्थ फाउंडेशन के संस्थापक पार्थ गौतम ने मंच साझा किया। कार्यक्रम के दौरान जहाँ एक ओर सामाजिक सेवा पर चर्चा हुई, वहीं पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने राजनीतिक विषयों पर भी अपने विचार साझा किए, जिसने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया।पार्थ फाउंडेशन पिछले काफी समय से बरेली की जनता की सेवा में तत्पर है। चाहे स्वास्थ्य सेवाएँ हों, शिक्षा हो या फिर जन-कल्याणकारी कार्य, संस्था ने शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम के अंत में संस्था ने यह संकल्प दोहराया कि वे भविष्य में भी बरेली के नागरिकों और विशेषकर समाज के मेहनतकश वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
डिलिवरी पार्टनर्स ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अपने काम के प्रति प्रोत्साहन बताया।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल