स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक यात्री पॉकेटमारी का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंचमवा गांव निवासी मो. फैयाजुदीन के 21 वर्षीय पुत्र मो. नौशाद आलम नरकटियागंज से बैरगनिया आ रहा था।
बताया जाता है कि बैरगनिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद जब उसने अपना पॉकेट चेक किया तो उसमें रखे ₹6500 नकद गायब थे। आशंका है कि यात्रा के दौरान अज्ञात पॉकेटमारों ने उसका पॉकेट काटकर रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन रुपये का कोई सुराग नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने मामले की तहकीकात की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। रेल पुलिस ने यात्रियों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने सामान एवं नकदी की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर