सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)।
केंद्रीय प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को सोनभद्र जिले के नगवां ब्लॉक का औचक निरीक्षण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित ‘हर घर नल’ योजना की जमीनी हकीकत का स्वयं अवलोकन किया। मंत्री ने गांवों के घर-घर जाकर नलों की जांच की और स्वयं नलों की टोटी खोलकर जलापूर्ति व्यवस्था का परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजना की कार्यप्रणाली, पानी की नियमितता और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। कई ग्रामीणों ने बताया कि योजना के लागू होने के बाद उन्हें नियमित नल का पानी मिलने लगा है और वे इससे संतुष्ट हैं। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
जांच के दौरान कार्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा तथा अन्य कई अधिकारी मंत्री के साथ रहे और उन्होंने ग्राम स्तरीय समस्याओं तथा फीडबैक को नोट किया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जहां-कहीं आपूर्ति में समस्याएँ मिलीं, उन पर त्वरित सुधार कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्य हर घर तक पक्का नल और सुनिश्चित जलापूर्ति पहुँचाना है और इसकी प्रभावी निगरानी जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों द्वारा बताई गई छोटी-मोटी कमियों को शीघ्र दूर कर प्रत्येक परिवार तक निर्बाध पानी उपलब्ध कराने के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएँ।
निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का असली मूल्य तभी पता चलता है जब वे फील्ड में जाकर आम लोगों से राय ली जाए। उन्होंने ग्राम स्तर पर सतत समीक्षा और स्थानीय प्रशासन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।