सहारनपुर
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज चेकिंग व गश्त के दौरान दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हो के नाम इस प्रकार हैं, 01 शब्बीर पुत्र साबिर निवासी: कमेला कालोनी, कुरैशियान मस्जिद के पीछे, थाना मण्डी सहारनपुर इन्हें धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कुतुबशेर से संबंधित वाद में कमेला कालोनी से पकड़ा गया 02. शाहनवाज़ पुत्र बहार अहमद निवासी आली की चुंगी, थाना मण्डी, सहारनपुर इन्हें धारा 303 बीएनएस थाना सदर बाज़ार से संबंधित वाद में आली की चुंगी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनदोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायगा। इस कामयाबी को धरातल पर उतारने मे थाना मण्डी के पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही, जिसमे उप निरीक्षक की सुशील कुमार थाना मण्डी, उप निरीक्षक जगपाल सिंह मण्डी, कास्टेबल 2556 प्रेमकुमार थाना मण्डी, कास्टेबल 2555 Abdul कुमार थाना मण्डी, रिक्रूट कास्टेबल 1204 विनय कुमार थाना मण्डी सहारनपुर तैनात रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़