किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ कोरिया।
जिले में विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि केवल कागजों में कार्य पूर्ण दिखाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर उसका प्रभाव भी दिखाई देना चाहिए।
बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लंबित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब केवल “काम कर देंगे” नहीं, बल्कि “काम हो गया” सुनना है।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों से आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।