पन्ना, मध्य प्रदेश
पन्ना पुलिस की सजगता से बैंकों में रैकी करने वाली सांसी गैंग की 02 शातिर महिलाओं को घटना के पूर्व गिरफ्तार किया गया। सतना जिला एवं उमरिया जिला की घटनाओं का हुआ खुलासा।
क्या है पूरा मामला
पकड़ी गई महिलाएं देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परिसर में चोरी और बैग लिफ्टिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थीं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध महिलाएं बैंक परिसर में रैकी कर रही हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
सतना-उमरिया की वारदातों का खुलासा
पूछताछ में पता चला कि ये महिलाएं सांसी गैंग से जुड़ी हैं। इन्होंने सतना और उमरिया जिले में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अब इनसे उन घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात
पन्ना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बैंक में होने वाली चोरी की एक बड़ी घटना टल गई। SBI देवेन्द्रनगर शाखा के सामने पुलिस टीम ने गिरफ्तार
फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल सेसंवाद मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश