बरेली
बरेली थाना भोजपुरा पुलिस ने हाईवे पर बस को रुकवाकर चालक-परिचालक के साथ मारपीट करने और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।दिनांक 02.06.2026 की रात को शाहजहाँपुर से मेरठ जा रही एक बस को आरोपियों ने बिल्ल्या के निकट हाईवे पर रुकवाया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने बस में तोड़फोड़ की, चालक और परिचालक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, उनके साथ मारपीट की और उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। साथ ही, एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई।बरेली जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान अपराध एवम अपराधियों की धर पकड़ के चलते थाना भोजीपुरा पुलिस अभियोक्तों की तलाश कर रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर, 04.06.2026 को शाम के समय 17:15 पुलिस ने ग्राम मनेहरा के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर (अभियुक्त अम्बरीश सिंह के नाम पर)है तीन ज़िन्दा कारतूस .32 बोर एक चार पहिया वाहन (संख्या UP27BW1515)पाँच लाठी-डंडे गिरफ्तार आरोपी मोनू उर्फ मानवेंद्र निवासी सिकंदरपुर, थाना निगोही, जिला शाहजहाँपुर।अम्बरीश सिंह निवासी ग्राम मोहलिया, थाना निगोही, जिला शाहजहाँपुर।महेश मूल निवासी ग्राम जिन्दपुरा, हाल पता मो० अब्दुला गंज, थाना चौक कोतवाली, जिला शाहजहाँपुर।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बस संचालक के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी और ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल