जनपद अमरौहा के थाना नौगावां सादात क्षेत्र का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना नौगावां सादात पुलिस द्वारा दिनांक 01/02.06.2026 की रात्रि थाना क्षेत्र के ग्राम गजस्थल स्थित आम के बाग में हुई बाग ठेकेदार रईस की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. आयान (मृतक का पुत्र)
2 दीपांशु पुत्र कैलाश
3 दीपक पुत्र महेंद्र निवासी गांव गजस्थल निवासी को गिरफ्तार किया गया घटना में प्रयुक्त तमंचे सहित देहरा चौराहा से गिरफ्तार किया गया है आपको बता दें कि
दिनांक 02.06.2026 को यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रईस पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम गजस्थल थाना नौगावां सादात, रणवीर सिंह के बाग में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल अमरोहा भेजा जा चुका है, जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटनास्थल के निरीक्षण एवं विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक की टेंट हाउस की दुकान थी तथा उसने रणवीर का बाग भी ठेके पर ले रखा था। अपने व्यापार से उसने लगभग 02 लाख रुपये कमाए थे, जो उसकी पत्नी शाहजहाँ उर्फ सज्जो के पास थे। घटना से लगभग 08 दिन पूर्व मृतक उक्त धनराशि अपनी पत्नी से वापस लेकर चला गया था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच विवाद एवं झगड़ा हुआ था। परिवार के बच्चे अपनी माता का पक्ष लेते थे, क्योंकि मृतक परिवार के सदस्यों को खर्च हेतु धन नहीं देता था
पूछताछ में अभियुक्त आयान एवं उसके सहयोगियों दीपांशु तथा दीपक ने बताया कि मृतक रईस अहमद शराब का सेवन करता था तथा पिछले कई वर्षों से उसकी माता शाहजहाँ उर्फ सज्जो के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करता था। घटना से पूर्व धनराशि को लेकर भी परिवार में विवाद हुआ था। इसी बात से क्षुब्ध होकर आयान ने अपने साथियों दीपांशु एवं दीपक के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार दिनांक 01/02.06.2026 की रात्रि वे बाग में पहुंचे, जहां मृतक चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान आयान ने उसके सिर में गोली मार दी तथा घटना कारित कर सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए
ब्योरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा