सहारनपुर
सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से लदा एक ट्रक पकड़ा है।
सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फिलहाल थाने में ट्रक से शराब की खेप उतारी जा रही है। पुलिस द्वारा शराब की गिनती व बरामदगी की कार्रवाई जारी है।
थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी जिसे सहारनपुर क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी।
पुलिस विभाग द्वारा इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कल प्रेस वार्ता में किया जाएगा। इसमें तस्करों के नेटवर्क, बरामद शराब की वास्तविक मात्रा व कीमत सहित गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़