दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सायल सरडीहा की रहने वाली 13 वर्षीय प्रियंका की शुक्रवार देर रात को कुएं में पानी में डूबने से मौत हो गई।पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि प्रियंका दिनांक 5 जून को बिना बताये घर से चली गई थी। परिजन कई घंटे तक तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आज 6 जून को गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित एक कुएं में उसकी पानी में डूबकर मृत्यु का पता चला।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है ।