दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
दुद्धी सिविल बार संघ की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार दोपहर को कचहरी के बार सभागार में संपन्न हुई, जिसमें बार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा एवं निर्णय किए गए।
बैठक में मासिक शुल्क बढ़ाकर 20 रुपये से 30 रुपये करने का निर्णय लिया गया। इस वृद्धि का उद्देश्य संघ की नियमित गतिविधियों और प्रशासनिक खर्चों को बेहतर तरीके से संभालना बताया गया।
बैठक के दौरान कनिष्ठ गवर्निंग के पद पर नियुक्त आशीष गुप्ता को संघ के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। आशीष गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद विधिक सेवाओं और बार के सदस्यों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नान सी.ओ.पी.वाले अधिवक्ताओं की पहचान के लिए सोमवार से एक सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान में बार के सदस्यों और स्थानीय प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी, ताकि ऐसे अधिवक्ताओं को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई किया जा सके।
इसके अलावा बार की आय-वृद्धि तथा आर्थिक विकास के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने फंडिंग के वैकल्पिक स्रोतों, संघ की पारदर्शिता और व्यय के बेहतर प्रबंधन पर कई सुझाव दिए।
बैठक में अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ,राकेश श्रीवास्तव ,विष्णुकांत तिवारी ,आशीष गुप्ता मोहर सिंह ,सचिव अंजनी सिंह सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य और स्थानीय अधिवक्ता शामिल रहे।