प्रीतम यादव ब्यूरो चीफ कबीरधाम छत्तीसगढ़ – ITN National News.
कवर्धा
समय पर प्रधानमंत्री आवास का जियो टैग नहीं करने, हितग्राही को आवास निर्माण के लिए प्रोत्साहित नहीं करने एवं प्रभार वाले ग्राम पंचायतो में नियमित निरीक्षण नहीं करने के कारण आवास मित्रों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल द्वारा सभी सीईओ जनपद पंचायत को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पीएम जनमन और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों की ग्राम वॉर कार्य वॉर समीक्षा के दौरान कार्यों में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं पाए जाने के कारण संबंधित ग्राम रोजगार सहायक एवं आवास मित्रों को कड़ी फटकार लगाई गई।
सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी स्वीकृत आवास प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में एवं प्रत्येक स्तर के जिओ टैग नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने की कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आवास निर्माण में गुणवत्ता विहीन कार्य एवं अनिमियता की शिकायत पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी सभी ग्राम रोजगार सहायक एवं आवास मित्रों को दी गई। आवास मित्र एवं रोजगार सहायको की संयुक्त बैठक में ग्राम वॉर एवं कार्य वॉर योजना की समीक्षा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सीईओ जनपद पंचायत एवं सभी विकासखंड समन्यवयक को निर्देश दिया गया की वर्ष 2024-26 में स्वीकृत आवासों में प्रथम किश्त प्राप्ति के उपरांत अप्रारंभ आवासों को तत्काल प्रारंभ किया जाये। इसी तरह से वर्ष 2024-26 में द्वितीय किश्त प्राप्ति वाले आवासों को पूर्ण करे।
पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ एवं तृतीय किश्त प्राप्ति लंबित आवासों को दिनांक 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ करते हुए तृतीय किश्त प्राप्ति लंबित आवासों को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने की बात कही गई। बैठक में धीमी प्रगति वाले ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहे आवास मित्र एवं रोजगार सहायकों का कड़ी फटकार लगातें हुये प्रगति लाने कहा गया। समीक्षा बैठक में समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी महात्मा गांधी नरेगा सहायक अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहायक प्रोग्रामर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जनपद स्तर से प्रभारी विकासखंड समन्वयक तकनीकी सहायक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सही सभी रोजगार सहायक एवं आवास मित्र बैठक में उपस्थित थे।