मालाखेड़ा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के निर्देशानुसार GSS विद्युत विभाग, श्यामगंगा (मालाखेड़ा) में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीएलवी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को निःशुल्क विधिक सहायता तथा मासिक एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्युत दुर्घटनाओं की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता एवं मुआवजा संबंधी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार सहित लगभग 50 कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों को NALSA हेल्पलाइन 15100 एवं RALSA हेल्पलाइन 9928900900 की जानकारी प्रदान दी गई।