खबर जनपद एटा से
अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर बैठक कर प्रदर्शन करते हुए आक्रोशित किसानों ने मांग की कि भारत सरकार अमेरिका के चंगुल से बाहर निकल कर रूस के साथ तेल का व्यापार खुलकर करें जिससे किसानों को सस्ते में डीजल, पेट्रोल मिल सके और भारत के आम किसान मजदूर नौजवान की आर्थिक की स्थिति में सुधार हो सके डीजल पेट्रोल पर हुई मूल वृद्धि से महंगाई की मार से आम आदमी को राहत मिल सके उक्त प्रदर्शन में पांच सूत्री मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी एटा को सौंपा उक्त मांग पत्र में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगों को उठाया गया
01 :- कृषि विभाग के अधिकारी एवं थोक विक्रेताओं के गठजोड़ से खाद्य को ब्लैक कर किसानों को खुलेआम लूट जा रहा है जिसे तत्काल रोका जाए।
02 :- कृषि विभाग के अधिकारी / कर्मचारी सरकारी योजना में अपने चहेतों को लाभान्वित कर रहे हैं जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।
03 :- सभी नहर, रजवाहों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए।
04 :- सभी ग्राम पंचायत के तालाबों में पानी भरवाया जाए जिससे पशु पक्षियों को पानी पीने के लिए मिल सके एवं वाटर लेवल रिचार्ज हो सके।
05:- असीमित विद्युत कटौती से गांव से लेकर शहर तक किसान, नौजवान, महिलाएं, छात्र, बच्चे बहुत परेशान है तत्काल पर्याप्त विद्युत सप्लाई दिलाई जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अनिल सोलंकी – डॉ0 अनिल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूजा सोलंकी, राम प्रकाश यादव, सचिन गुप्ता, ओमकार सिंह, दयानंद, अर्जुन कुमार, प्रमोद कुमार, सुखबीर सिंह, कुमर आशीष प्रताप यादव, राकेश कुमार, उदल सिंह कुशवाहा, धीरज सिंह, राजीव कुमार, होरीलाल, सुखदेव सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:विजय कुमार इन्डियन टीवी न्यूज एटा