इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
इंदौर के ग्रैंड शेरटन होटल में 9 से 13 जून 2026 तक आयोजित प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ब्रिक्स (BRICS) कृषि सम्मेलन के अंतर्गत ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित विशेष कृषि उत्पाद प्रदर्शनी में बालाघाट जिले का गौरवशाली उत्पाद’बालाघाट चिन्नौर चावल’आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जिले की कृषि विरासत और विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से विशेष सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
मध्यप्रदेश का प्रथम जीआई (Geographical Indication) टैग प्राप्त तथा‘एक जिला-एक उत्पाद’(ODOP) योजना के अंतर्गत चयनित बालाघाट चिन्नौर चावल के लिए प्रदर्शनी में विशेष स्टॉल स्थापित किया गया है।स्टॉल पर चिन्नौर चावल की उत्कृष्ट गुणवत्ता विशिष्ट सुगंध बेहतरीन स्वाद पारंपरिक उत्पादन पद्धतियों और अंतर्राष्ट्रीय विपणन संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है।उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास बालाघाट फूलसिंह मालवीय ने बताया कि प्रदर्शनी में चिन्नौर चावल के उत्पादन गुणवत्ता और विपणन से संबंधित विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जा रही है।प्रदर्शनी का संचालन कृषि विस्तार अधिकारी मानसी मेरावी एवं भोजलाल माने संचालक लालबर्रा चिन्नौर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड लालबर्रा द्वारा किया जा रहा है।
ब्रिक्स देशों के इस वैश्विक सम्मेलन में बालाघाट की सहभागिता जिले के किसानों और कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाली साबित हो सकती है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस मंच के माध्यम से बालाघाट चिन्नौर चावल को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी तथा इसके निर्यात और विपणन के अवसरों में वृद्धि होगी। यह उपलब्धि न केवल बालाघाट जिले बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की कृषि समृद्धि और स्थानीय उत्पादों की वैश्विक स्वीकार्यता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।