कुशीनगर।
जिले के जटहां थाना क्षेत्र के पडरही गांव में एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
वीडियो में युवती ऊंचे मोबाइल टावर पर बैठी दिखाई दे रही है। वहीं, टावर के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी नजर आ रही है। लोग ऊपर बैठी युवती को देखते हुए आपस में चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल युवती के टावर पर चढ़ने के कारण और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और युवती को सुरक्षित नीचे उतारे जाने के संबंध में जानकारी मिलने का इंतजार है।
अपील: ऐसी स्थिति में भीड़ लगाने के बजाय प्रशासन का सहयोग करें और युवती की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
रिपोर्ट दुर्गेश विश्वकर्मा
