ITN NATIONAL NEWS | दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली के खिड़की गांव स्थित मकान नंबर 13 में परिवार की गैरमौजूदगी में दो चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। मकान मालिक के अचानक लौटने पर दोनों चोरों की पोल खुल गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़ने में सफलता मिली।
SHO विनय कुमार यादव के निर्देश पर SI विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल कालूराम और कांस्टेबल आदर्श कुमार की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 20 से 25 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया।
बरामद सामान की असलियत और वास्तविक कीमत की पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई।
मालवीय नगर थाना पुलिस की तत्परता और पूरी टीम के जिम्मेदार कार्य को ITN NATIONAL NEWS का सलाम!
पुलिस और जनता का सहयोग, अपराध पर प्रहार!
ITN NATIONAL NEWS
जनता की आवाज़, राष्ट्र की पहचान।
