निदेशालय, दिल्ली सरकार के ज्वाइंट एससी/एसटी टीचर्स फ्रंट द्वारा परम पूज्य बौद्धिस्तव, भारत रत्न, विश्व रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन जे एंड के ब्लॉक, दिलशाद गार्डन, दिल्ली में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सलाहकार श्रद्धेय बिजेंद्र कुमार जी ने की, जबकि मंच का संचालन श्रद्धेय के.पी. सिंह जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुझे भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जो मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। सम्मान प्रदान करने हेतु मैं श्रद्धेय के.पी. सिंह, टी.आर. मीणा एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
नमो बुद्धाय | जय भीम | जय भारतीय संविधान | जय बहुजन समाज
न्यूज़ अरविंद प्रभाकर दिल्ली