oplus_1026
यह आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ दिल्ली सरकार के मंत्रीगण और कई विधायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को दर्शाती एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। प्रदर्शनी के माध्यम से उनके सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। मंच पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। प्रसिद्ध गायिका गिनी माहि ने बाबा साहब को समर्पित गीत प्रस्तुत किए, जिनमें दर्शकों ने भाव-विभोर होकर हिस्सा लिया और तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश दिया।
इस भव्य आयोजन ने राजधानी दिल्ली में एकता, भाईचारे और प्रेरणा का वातावरण स्थापित किया।
न्यूज़ अरविंद प्रभाकर, दिल्ली