शहजाद आलम जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर ITN NATIONAL
सिद्धार्थनगर शहर में सोमवार को आभूषण प्रेमियों के लिए खुशखबरी लेकर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान शोरूम के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इस मौके पर अभिनेत्री के साथ सेल्फी भी ली।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर में खुला यह शोरूम ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का 21वां स्टोर है। कंपनी लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।
नए शोरूम में ग्राहकों के लिए सोने और हीरे के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। इसमें पारंपरिक डिजाइनों के साथ-साथ आधुनिक फैशन को ध्यान में रखकर तैयार किए गए आभूषण भी शामिल हैं।
प्रबंधन ने बताया कि आगामी त्योहार और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए विशेष कलेक्शन तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को हर अवसर के लिए ट्रेंडी और पारंपरिक ज्वेलरी एक ही छत के नीचे मिल सके।
