किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
जशपुरनगर।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
आरोपित झारखंड से अंबिकापुर की ओर प्रतिबंधित इंजेक्शनों की खेप लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण पुलिस की नजर में आ गए।
पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे झारखंड से यह खेप अंबिकापुर पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने मौके से सभी पांचों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से नशीले इंजेक्शनों का जखीरा तथा परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा वाहन जब्त कर लिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस तस्करी के नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।