किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
जशपुर।
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। स्निफर डॉग की मदद से तस्करों के ठिकाने का पता लगाया गया, जहां से करीब 6 लाख रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी बरामद की गई।
वन विभाग को अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना मिलने पर विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान स्निफर डॉग ने संदिग्ध स्थान की पहचान की, जिसके बाद वहां छापेमारी की गई।
कार्रवाई में भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी जब्त की गई, जिसे तस्कर ओडिशा के रास्ते खपाने की तैयारी में थे।
वन अधिकारियों ने बताया कि जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है।
मामले में तस्करों की पहचान की जा रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कटाई और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।