किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों का तबादला किया है।
जारी आदेश के अनुसार रायपुर, बिलासपुर सहित कई जिलों में नए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की पदस्थापना की गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार लाना बताया गया है।
इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को वर्तमान पद से स्थानांतरित कर अन्य जिलों में भेजा गया है।
राजधानी रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति से विभागीय कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग के इस व्यापक तबादला आदेश को आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विभाग ने सभी अधिकारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए हैं।