सहारनपुर
सहारनपुर:पत्रकारो के संगठन मीडिया मंच की बैठक अम्बाला रोड स्तिथ एक होटल मे आयोजित की गई जिसमें जिलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने पत्रकारो पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाई, ओर कहा की पत्रकार का उत्पीड़न कुछ लोगो के अपने संगठनों के ही लोग करवा रहे है। उन्होंने आह्वान किया कि उनका संगठन पत्रकारो के हित के लिये सदैव खड़ा रहेगा, आलोक अग्रवाल ने कहा की आज पत्रकार को झूठे मुकदमो में फंसाया जाता है लेकिन पत्रकार ही आज पत्रकार का दुश्मन बना हुआ है, यही नही कुछ मठाधीश तो पत्रकार को अपने स्वार्थ के कारण बेच तक देते है उन्हें अब बेनकाब किया जाएगा। यही नही अब ऐसे लोग जो राजनीति से पत्रकारिता में आकर लोभवश पत्रकारो को बीच अधर में छोड़ देते है, उनसे भी सावधान रहने की आवश्यकता है। बैठक में सभी पत्रकारो ने अपने अपने विचार साझा करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही, मुख्य रूप से बैठक में ऐसे लोगो को चिन्हित किये जाने पर बल दिया जो पत्रकारो की आड़ में पत्रकार का उत्पीड़न कर स्वार्थवश कही छुप जाते है। आलोक अग्रवाल ने कहा कि उनका स्पष्ट मत है कि पत्रकार चाहे किसी भी संगठन का हो, किसी भी संगठन से जुड़ा हो अगर उसका संगठन उसकी मदद नहीं करता उसका साथ नहीं देता ऐसी कंडीशन में मीडिया मंच उसके साथ खड़ा होकर न्याय दिलाने का काम करेगा। आलोक अग्रवाल ने कहा कि हम निस्वार्थ भाव से पत्रकार के लिए खड़े होंगे, और पत्रकार का उत्पीड़न नही होने देंगे, चाहे विकास प्राधिकरण की तरह का मामला हो या फिर किसी गुटखे वाले का मामला,सब संगठित रूप से साथ खड़े रहकर डट कर अन्याय का मुकाबला करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से अबलीश गौतम(प्रभारी दैनिक स्वराज जागरण), मोनू कुमार(प्रभारी दैनिक धारा न्यूज़), सार्थक शर्मा(राजनीतिक अड्डा, न्याय परिक्रमा), कुणाल(वन्देभारत न्यूज चैनल), राजीव मोंगरा(दैनिक वेलकम इंडिया), विनय
जैन(वाई वी 18 न्यूज चेनल), मनीष अरोड़ा(आराधना चेनल), मुकेश मनवाल (दैनिक धारा न्यूज़), मुराद अली(दैनिक एक्सप्रेस न्यूज भारत), कमल गर्ग(डीकेएस न्यूज), महेश रज्जरवाल (दैनिक अमर चिंगारी), सचिन तनेजा (दैनिक फ्रीडम भारत), फरहत खान(क्यू एम लाइव भारत) रमन गुप्ता, निशांत गुप्ता, अमित यादव ने भी पत्रकारो के लिए संगठित होने की बात कही। अंत मे भावी रूपरेखा के तौर पर संगठन ने समाज मे फैली हुई अव्यवस्थाओं को भी सही करने का संकल्प लिया, यही नही जो राजनेता भी पत्रकारो के उत्पीड़न में शामिल होंगे उनकी पार्टी के मुखिया को ज्ञापन के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। तथा विभिन्न क्षेत्रों ओर उनके वरिष्ठ नेताओं को ज्ञापन देने का कार्य किया जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़