सहारनपुर
सहारनपुर- के सरसावा मार्ग पर बुधवार को गांव साल्हापुर के पास कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला पहिया टूटकर कार के इंजन में जा घुसा।
हादसे के बाद मौके से गुजर रहे समाजसेवी गोविंद चौधरी ने घायल बाइक सवार को अपनी गाड़ी से देवऋषि अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर कर दिया, जहां जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान बबलू पुत्र सोम, निवासी थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन नकुड़ कोतवाली पहुंच चुके हैं।
जानकारी के अनुसार कार चालक अपने बच्चों के साथ नकुड़ से सरसावा की ओर जा रहा था, तभी साल्हापुर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़