डबरा से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ट्रॉली का लॉक टूटने की वजह से हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है।
डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां देर रात अजयगढ़-छपरा गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सीधे खेत में जा पलटी।
सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक कृषि कार्य में उपयोग होने वाले इस ट्रैक्टर से रेत का परिवहन किया जा रहा था। देर रात जब ट्रैक्टर रास्ते से गुजर रहा था, तभी अचानक चलती गाड़ी में ट्रॉली का लॉक टूट गया। लॉक टूटते ही ट्रैक्टर और ट्रॉली दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क किनारे सीधे खेत में जा गिरे।
यह हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर संचालक की भारी-भरकम वाहन के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पिछोर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम (PM) के लिए अस्पताल भिजवाया।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना की विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है।
डबरा से ITN National के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा