किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
बिलासपुर।
कोटा क्षेत्र में हुए चर्चित बाउंसर निखिल गोस्वामी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे चार आरोपितों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, हत्या की वारदात के बाद सभी आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि मामले में निष्पक्ष और त्वरित न्याय सुनिश्चित हो सके।