बरेली आंवला।
आंवला में एक महिला ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न तथा मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को शाम पांच बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
आंवला क्षेत्र के ग्राम खेड़ा निवासी प्रिया ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज में पैसों की मांग कर रहा है। पैसे न देने पर वह गाली-गलौज करता और मारपीट करता था।
प्रिया के अनुसार, शुक्रवार को दहेज न लाने पर पति ने उसे लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। उसकी सास भी लगातार गाली-गलौज कर उसे प्रताड़ित करती रहती है।
पीड़िता ने पति और सास के खिलाफ उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर स्वीकार कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली