बरेली की आंवला तहसील क्षेत्र की महिला ने शुक्रवार 12 जून को पति को बंधक बनाकर तमंचा के बल पर डरा धमका कर बिना प्रतिफल के जबरन भूमि का बैनामा कराने, कपडे फाडने अश्लील हरकतें करने समेत गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीडित महिला ने शुक्रवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पति के नाम भूमि है आरोप है पति की जमीन के लोभ में बंधक बनाकर, तमंचा दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उप निबंधक कार्यालय आंवला लाकर डरा धमकाकर जबरन बिना प्रतिफल के बैनामा करा लिया। जानकारी मिलते ही शुक्रवार को विपक्षी जो कि बाग में मौजूद थे बैनामा खारिज कराकर जमीन वापस करने को कहा तभी उन लोगों ने गंदी गंदी गालियां देते हुए हाथ पकड़कर जमीन पर पटक दिया और कपड़े फाड़ कर अश्लील हरकतें करते हुए मारपीट करने लगे और बोले तुझे गांव में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। जब वह चीखी चिल्लाई तो आसपास के लोग एकत्र हो गए तभी उन लोगों को एकत्रित होता देखकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला ने बताया कि उक्त लोग हेकड़, दबंग तथा जालसाज किस्म के व्यक्ति हैं। उन्होंने पीडिता की बेटी को जबरन उठा कर ले जाने की धमकी भी दी है। उसने स्वयं व परिवार के साथ अनहोनी घटना घटित होने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली