सहारनपुर- बेहट
बेहट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत पूर्व विधायक नरेश सैनी ने बेहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताल्हापुर में ग्रामवासियों व प्रबुद्धजनों से संपर्क कर सरकार की नीतियों व जनहित कार्यों का उल्लेख करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
इस दौरान बेहट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे नरेश सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने चहुंमुखी विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा तथा भारत को विश्व पटल पर और अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस दौरान गन्ना समिति के चेयरमैन मुल्की राज सैनी, जिला पंचायत सदस्य एवं शाकंभरी मंडल प्रमुख मुकेश चौहान, विनीत सैनी, गुरमीत सैनी, दीपक कुमार, गुड्डू, आदि मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़