रिपोर्ट: जरीना खातुन ब्यूरो चीफ
बांदा (उप्र)
बांदा जिले के थाना बदौसा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदौर में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री सौरभ सिंह ने वीडियो बाइट जारी कर बताया कि थाना बदौसा के चंदौर गांव के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा, जांच जारी
फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसा किन वाहनों के बीच हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। सीओ सौरभ सिंह ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें।