रिपोर्टर फ़ैज़ान अहमद रायसेन मध्य प्रदेश
मोबाइल 9300078784
सागर तिराहे पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डीपी के खंभे से करंट निकलने की सूचना मिली है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
गौरतलब है कि महज दो दिन पहले इसी तरह की लापरवाही के कारण डीपी में करंट आने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।
स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई कर खंभे में फैल रहे करंट को बंद करने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई और बड़ा हादसा हो सकता है।
फिलहाल लोगों से अपील की जा रही है कि वे डीपी और खंभे के आसपास जाने से बचें