बरेली आंवला।
आंवला थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। बच्चे की मां ने मंगलवार शाम पांच बजे पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों और एक अन्य व्यक्ति पर बारी-बारी से कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर को उसका 11 वर्षीय बेटा अपने घर के सामने तालाब के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान, मोहल्ले के दो युवक उसके बेटे को तालाब के पास से खींचकर एक घर में ले गए।
महिला के अनुसार, उस घर में दोनों युवकों और पहले से मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बच्चे के साथ बारी-बारी से कुकर्म किया। इस घटना के बाद बच्चा बेहोश हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।
मोहल्ले के कुछ बच्चों ने पीड़िता को बताया कि उसका बेटा तालाब के पास बेहोश पड़ा है। सूचना मिलने पर मां मौके पर पहुंची और बेटे को घर ले आई। होश में आने पर बच्चे ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। पीड़िता ने पुलिस से बेटे का मेडिकल परीक्षण कराने, रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली