महाराष्ट्र के नागपूर मे अबैकस में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन वैशाली एजूकेशन फाऊंडेशन नागपुर द्वारा संचालित अचिवर्स अबैकस अकादमी के तत्वावधान में नागपुर के रामगोपाल माहेश्वरी हॉल सीताबर्डी में नेशनल लेवल अबैकस प्रतियोगिता आयोजित की थी. जिसमें आर्वी, आष्टी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया. आर्वी के विठ्ठल वार्ड स्थित सौ रीना अमित नागोरे द्वारा संचालितअबैकस केंद्र की छात्रा ईशिता अमित नागोरे ने द्वितीय पुरस्कार, कुणाल प्रदीप काले ने द्वितीय पुरस्कार, यश संजय भुसाटे ने चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त किया. इसके अलावा आर्वी की अंबिका रुपम राय, जयेश हिम्मत वैद्य, ईशान अमित नागोरे, आष्टी के निष्ठा राजीव भोंबे, दक्षेश राजीव भोंबे, स्वानंद प्रफुल्ल गायकवाड को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट स्टूडेंट प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया. हित्य सम्मेलन विद्यार्थियों की सफलता से अभिभावकों, शिक्षकों में खुशी का माहौल है. अचिवर्स अबैकस अकादमी नागपुर की संचालिका वैशाली अनूप उल्हे ने कहा अबैकस शिक्षा से विद्यार्थियों के मन से गणित का भय दूर होता है. उनकी गणना क्षमता बढ़ती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनता है. उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामना दी. महाराष्ट्र वर्धा शे राजेंद्र खंडारे की रिपोट