स्लग: निमपदा बाजार में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 87 यूनिट रक्त संग्रह
- बालेश्वर जिले के बलियापाल ब्लॉक अंतर्गत कुंडुली पंचायत के निमपदा बाजार में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। “रक्तदान, बचाइए अमूल्य मानव जीवन” संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का परिचय दिया।
रिपोर्ट:
क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक Subasini Jena श्रीमती सुभासिनी जेना के आह्वान पर 22 नंबर जोन की ओर से निमपदा में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 87 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सीमा भैया सहित प्रमर्थ, निरंजन, पूर्ण, निमाई, सरपंच जयंत भैया, कैलाश भैया, देवेंद्र भैया, पितांबर, गुरा भैया, पप्पू, राजेंद्र, सुचित्रा, गुरुबारी, सिपु, वासुदेव, राजकिशोर, झड़ेश्वर, शीतु, संजय, धर्मपद भैया तथा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।
बालेश्वर से प्रतिनिधि ज्योतिरंजन पट्टायत की रिपोर्ट।