शराब की दुकान में कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल
कटनी। शहर के सबसे संवेदनशील और व्यस्त क्षेत्रों में शामिल रेलवे स्टेशन के सामने रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने शराब दुकान के बाहर पिस्तौल लहराते हुए देखा गया घटना रात करीब 11:35 बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित शराब दुकान के बाहर युवक कट्टा लहराते हुए शराब की दुकान पर जिससे आसपास मौजूद यात्रियों, दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय क्षेत्र में लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही बनी हुई थी।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
रेलवे स्टेशन जैसे अति व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल पुलिस कट्टा लहराने वाले युवक युवक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।