बैतूल जिले के विकासखंड चिचोली के अंतर्गत आने वाले ग्राम आलमगढ़ (बोदलदाना) के सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा में लगातार सुधार जारी है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत पी एम श्री शास. एकी. माध्य शाला आलमगढ़ विकासखंड चिचोली जिला बैतूल और प्राथमिक शाला आलमगढ़ का कायाकल्प हो गया है।
विद्यालय में नीचे टाइल्स लग चुकी है, पुताई, पुट्टी का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे स्कूल परिसर एकदम साफ-सुथरा और चकाचक हो गया है। पहले जहां अतिरिक्त कक्ष की स्थिति जर्जर थी, वहीं अब निरीक्षण व मरम्मत कार्य प्रगति पर होने से भवन आकर्षक दिख रहा है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि स्कूल की बदली हुई तस्वीर से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है।
रिपोर्ट – अकरम खान पटेल, बैतुल – राहत की बात अकरम पटेल के साथ
