✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी में साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ा अभियान, ‘सेफ क्लिक 2.0’ जागरूकता रथ रवाना
: कटनी में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और लोगों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने विशेष अभियान “सेफ क्लिक 2.0” की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो अगले 15 दिनों तक जिले के गांव-गांव और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।
: मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 24 जून से 8 जुलाई तक प्रदेशभर में “सेफ क्लिक 2.0” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कटनी जिले में अभियान का शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जागरूकता रथ को रवाना कर नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
: यह साइबर जागरूकता रथ आगामी 15 दिनों तक जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इस दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। साथ ही जागरूकता पंपलेट और प्रचार सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।
अभियान के तहत जिलेभर में साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं, जनसंवाद, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैलियां, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा
: कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन पर तुरंत सतर्कता बरतें। यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।