कसौली सुंदरलाल संवाददाता,कसौली उपमंडल के अंतर्गत जंगेशु पंचायत के गांव थारूगढ़ में एक सप्ताह से चल रहे मसूलखाना स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच के अंतिम दिन में ब्लॉक समिति धर्मपुर वार्ड 13 जंगेशु रेणु बाला ने बतौर विशेष अतिथि भाग लिया रेणु बाला ने कहा कि प्राचीन खेल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं। इन खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से पारंपरिक खेलों को अपनाने और इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने और नशे से दूर रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कदम उठाएं गए हैं। एंटी चिट्टा जागरूकता अभियान ऐसा ही एक सकारात्मक कदम है। इस अभियान के तहत युवाओं को व्यवहारिक रूप से मादक पदार्थों के दूष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्हें खेलों व शारीरिक व्यायाम के प्रति आकर्षित किया जा रहा है ताकि वह नशे से दूर रहकर अपना भविष्य उज्जवल बना सके। कि परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और वह नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। हमारा पारंपरिक खेल है क्रिके ट और दंगल को उसके प्राचीन स्वरूप में संरक्षित रखना हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय दंगल ही आधुनिक समय क्रिकेट का जन्मदाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय महिला एवं पुरूष पहलवान पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंगल एवं कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
ब्लॉक समिति सदस्य रेणु बाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के आयोजनों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। रेणु बाला ने अपनी निजी कमाई से क्लब को 11000 हजार रूपये प्रदान किए।