रोहित पाण्डेय मध्य प्रदेश स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
डबरा शहर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पारिवारिक विवाद इस हद तक बढ़ गया कि पति और ससुर पर खौलता हुआ गर्म पानी फेंक दिया गया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरा मामला डबरा शहर के पिछोर तिराहा इलाके का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित भूपेंद्र कुशवाहा का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। बीते शनिवार की दोपहर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद के दौरान ही महिला के मायके पक्ष से उसकी सास, साला और अन्य लोग भी मौके पर पहुँच गए।
बहसबाज़ी इतनी बढ़ी कि घर में गैस पर बन रही दाल का खौलता हुआ गर्म पानी पीड़ित भूपेंद्र और उसके पिता पर फेंक दिया गया। गर्म पानी गिरने से भूपेंद्र का शरीर और उसके अंदरूनी हिस्से (प्राइवेट पार्ट) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वहीं पीड़ित पति का यह भी आरोप है कि हमले के बाद उसकी पत्नी और मायके वाले घर से कीमती गहने और नकदी भी समेट कर ले गए हैं।
घटना के तुरंत बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की देखरेख में मेडिकल कराया गया है। डबरा शहर थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की बारीकी से जाँच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।