डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ बवाल, पथराव के दौरान 8 लोग घायल।
फैजगंज बेहटा/बदायूं– थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सीकरी में मंगलवार देर शाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर जमकर बवाल हो गया एक पक्ष सरकारी जमीन पर ही प्रतिमा लगाने की जिद पर अड़ गया देर शाम पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया पथराव में आठ लोग घायल हो गए उप जिलाधिकारी,सीओ कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज करना पड़ा सूचना मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा जिला अधिकारी अवनीश राय मौके पर पहुंचे गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत लिया है।
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सीकरी में उसे समय जमकर बवाल हो गया जब गांव के बाहर ग्राम समाज की जमीन पर सोमवार रात बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी आरोप है कि मंगलवार भोर में अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को गिरा दिया मंगलवार सुबह लोग इकट्ठा होकर उसी जगह द्वारा प्रतिमा लगाने लगे।तभी पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रतिमा के हाथ तोड़ दिये है जिसके बाद ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया बवाल होता हुआ देख थाना उघैती,बिसौली,इस्लामनगर, वजीरगंज के साथ अन्य थानों की पुलिस मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन पर बिना अनुमति प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती निजी जमीन पर लगा सकते हैं एक पक्ष में देर शाम हंगामा खड़ा कर दिया भीड़ में कुछ लोगों ने एसडीएम,सीओ, थानों की गाड़ियां तोड़फोड़ कर पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया आगे खड़ी महिलाएं पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया गया जिसमें एक महिला समेत 8 लोग घायल हो गए हैं माहौल बिगडता हुआ देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खडेद दिया। पुलिस अब अचानक हुए पथराव का कारण क्या था इसकी जांच कर रही है। एसपी अंकित शर्माऔर जिलाधिकार अवनीश राय ने गांव सीकरी पहुंचकर मौके पर घटना का निरीक्षण किया ग्रामीणों से बातचीत कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

